July 29, 2026 2:27 am

ग्राम तेरदुल में जल जीवन मिशन का कार्य अधूरा ग्रामवासी शिकायत लेकर पहुँचे कलेक्टर कार्यालय

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जिला नारायणपुर

प्रधान संपादक – योगेश नेताम

जल जीवन मिशन सरकार का एक महत्वपूर्ण योजना जिस योजना के तहत प्रतेक ग्रामवासी के घर में  स्वच्छ पिये जल उपलब्ध करना है और प्रत्येक घर में 55 लीटर पानी आना अनिवार्य है

पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामवासी को पानी की परेशानी यों क़ो दूर करने के लिए भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  जी ने यह हर घर जल का योजना जो जल जीवन मिशन के रूप में आरंभ किया
जल जीवन मिशन की शुरुआत हमारे भारत के प्रधानमंत्री जी ने 15 अगस्त सन 2019 को दिल्ली के लाल किला मैदान मे इसकी घोषणा की थी
यह मिशन भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

जल जीवन मिशन को सफलता पूर्वक पूरा करने के लिए केंद्र, राज्य और केन्द्रशासित प्रदेश मिलकर काम करेंगे।

भारत सरकार अपनी योजना जो की गंभीरता से कार्य करने में सक्षम है वहीं जिला नारायणपुर के P.H.E विभाग के उच्च अधिकारी जो की  आंख एवं कान को बंद कर मौन रहकर ग्रामवासियों की परेशानियों क़ो निरंतर नजरअंदाज कर रहे हैं वही ठेकेदार की लापरवाही को भी छुपाने का महत्वपूर्ण काम कर रहा है

ग्राम पंचायत देवगांव के आश्रित गांव तेरदुल मे जल जीवन मिशन का कार्य चालू तो हुआ मगर अभी तक कार्य अपूर्ण है विभाग द्वारा ना ही ठेकेदार मनोहर परिहार को कार्य अपूर्ण की जानकारी दिया जा रहा है ना ही विभाग द्वारा इस कार्य को पूर्ण किया जा रहा है।

वही ग्राम वासियों का कहना यह है बीते 10 या 12 दिन पहले खबर प्रकाशित किया गया था हमारे ग्राम पंचायत में पानी की समस्या को लेकर के अभी तक उस पर कोई भी कार्यवाही नहीं हुआ तो इससे यह प्रतीत होता है कि कहीं ना विभागीय अधिकारियों की घोऱ लापरवाही को दर्शाता है

ग्रामीणों का यह भी कहना यह है कि कंपोजिट पाइप एपी.एस.टी.सी से जॉइंट नहीं है एवं एस.डी.पी पाइप की पानी सप्लाई भी नियंत्रण नहीं है।

वही आज तेरदुल समस्त ग्राम वासी कलेक्टर के समक्ष ज्ञापन सौंप कर पानी की समस्या से निजात दिलाने की मांग रखी जहां कलेक्टर महोदय प्रतिष्ठा मंगाई द्वारा 6 से 7 दिनों के भीतर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।

देखना यह है की इस बार खबर प्रकाशित होने के बाद पी एच ई विभाग के उच्च अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी पूर्वक ग्राम वासियों की समस्या का समाधान करते हैं यह निरंतर इस भीषण गर्मी में पानी की समस्याओं से जूझना पड़ेगा।

 

 

Leave a Comment

[the_ad id='14896']

कांग्रेस की सिंगल इंजन सरकार मे बिजली मुफ्त मिलता था, पांच वर्ष मे सिर्फ 2पैसे दर मे बढ़ोतरी हुआ था कांग्रेस भाजपा की डबल इंजन सरकार मे पांच बार बिजली दर मे वृद्धि किया गया, आम जनता मे महगाई का कुठाराघात – कांग्रेस

error: Content is protected !!