August 1, 2026 6:39 am

चौथी बार बिजली दर बढ़ा कर भाजपा सरकार किसानो का कमर तोड़ रही है – रवि देवांगन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

थर्मल प्लांट को महंगे दर पर कोयला खरीदना मजबूरी

नारायणपुर- भाजपा सरकार आते ही डेढ़ साल मे चौथी बार बिजली दर का बढ़ोतरी कर खेती किसानी के समय किसान, गरीब एवं माध्यम परिवार के ऊपर बिजली दर बढ़ा कर कमर तोड़ने का काम भाजपा सरकार ने किया है!

जिला कांग्रेस ब्लॉक शहर कांग्रेस ने सयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस किया मिडिया के समक्ष ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि देवांगन ने कहा की प्रदेश मे जब जब भाजपा का सरकार आता है उद्योगपतियों का पैसा माफ़ कर दिया जाता है और इसकी भरपाई किसान माध्यम वर्ग और गरीबो का कमर तोड़ कर वसूल करती है, पहले से ही प्रदेश की जनता महंगाई की मार झेल रही है

और अब बिजली के माध्यम से वसूल करने के लिए बिजली का दर बढ़ाया है, आगे रवि देवांगन ने बताया की 2003 मे बिजली दर 3.40 पैसे यूनिट था भाजपा सरकार आते ही प्रत्येक वर्ष पुरे 15 साल भाजपा सरकार मे 6:40 पैसे प्रति यूनिट किया गया, 2018 मे कांग्रेस सरकार आते ही 65

लाख परिवारों को बिजली बिल हाफ योजना का फायदा लिया और इन परिवारों का 3264 करोड़ रूपए का राहत मिला और अब भाजपा सरकार आते ही डेढ़ सालो मे चौथे बार बिजली का दर बढ़ा है किसानी पर क़ृषि पम्प पर 50 पैसे प्रति यूनिट बिजली दर बढ़ा है! वही कोयल जैसे खदानों को अपने चहते उद्योगपतियों को खदान बेचने वाली सरकार अब थर्मल प्लांटो को महंगे दामों मे कोयला खरीदने के लिए मजबूर करती है जिससे बिजली के दामों मे बढ़ोतरी होती है और खामियाजा किसान गरीब और मध्यम परिवार उठाता है आने वाले दिनों मे ब्लॉक कांग्रेस शहर जिला कांग्रेस के सयुक्त तत्वाधान मे बिजली ऑफिस का घेराव करेगी, इस कार्यक्रम मे जिला

कांग्रेस अध्यक्ष बिसेल नाग, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रघु मानिकपुरी, महासचिव शेख तौहीद  अहमद यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बोधन देवांगन, पूर्व उपाध्यक्ष नगर पालिका प्रमोद नैलवाल, वरिष्ठ कॉंग्रेसी वीपी शुक्ला, राकेश केसरिया, एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित थे!

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!