April 16, 2026 11:11 am

जिला अस्पताल की हालात बत से बत्तर जिसे देखते हुए युवा कांग्रेस ने जिला कलेक्टर एवं C.M.H.O को सौंपा ज्ञापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जिला अस्पताल की लचर व्यवस्था लचर सिस्टम के वजह वा आमजन के परेशानियों के देखते हुए सीएमचो वा जिला कलेक्टर महोदया को युवा कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

नगर पालिका पार्षद जय वट्टी ने कहा..

कि जब से भाजपा सरकार बनी है तब से जिला अस्पताल की व्यवस्था लचर है ना तो यहां डॉक्टर है ना ही नर्स है आम जन रोज इलाज के लिए बड़ी भरोसा के साथ आते है मगर मायूस होकर लौटना पड़ता है आपतकाल तक में डॉक्टर की कमी है 

मुख्यालय के ये हाल जिससे आप अंदाजा लगा सकते हो बाकी जगह स्वास्थ्य विभाग का सिस्टम कितना लचर होगा आज हम सब युवा साथ कलेक्टर को ज्ञापन देते हुए तत्काल डॉक्टरों की कमी है उसको भरने को कहा है चाहे गायनोकोलॉजिस्ट (स्त्री रोग विशेषज्ञ), मेडिसिन विशेषज्ञ, ईएनटी (कान-नाक-गला) डॉक्टर एवं नेत्र विशेषज्ञ की कमी को भरी जाय जिससे मरीजों को आवश्यक उपचार के लिए प्राइवेट अस्पतालों की ओर रुख करना ना पड़े, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग अत्यधिक परेशान ना हो।

साथ ही आपातकालीन चिकित्सा सेवा 108/102 की संख्या को बढ़ाया जाय कम होने के कारण मरीजों को समय पर अस्पताल तक नहीं लाया जा पा रहा है, जिससे कई बार गंभीर परिस्थितियां उत्पन्न हो रही है।

साथ ही नगर के शांति घाट तक मृत शरीर को ले जाने हेतु ‘मुक्तजलि वाहन’ की व्यवस्था करवाया जाय। जिससे शोकग्रस्त परिवारों को बारिश के दिनों में किसी प्रकार की परेशानी ना हो

जिला अध्यक्ष बोधन देवांगन ने कहा..

की मरीजों के साथ आए परिजनों को भोजन के लिए बहुत परेशान होना पड़ता है। मरीज के साथ अटेंडर को भी भोजन की व्यवस्था दिया जानी चाहिए।

वा अस्पताल में पार्किंग की उचित व्यवस्था की कमी को देखते हुए पार्किंग की व्यवस्था किया जाय जिससे आम नागरिक को किसी प्रकार की परेशानी ना हो और उपरोक्त समस्याओं का संज्ञान लेते हुए आवश्यक कदम उठाए

जाएं, ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके अन्यथा हम सब युवा कांग्रेस के साथीगण उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष बोधन देवांगन,अमित भद्र, युवा पार्षद जय वट्टी, दीपक गांधी,सुक्कू सलाम,युवा सरपंच गणेश शोरी,आयुष पांडे,तुषार पाल,बिट्टू नेताम,रमेश ध्रुव,महेश कश्यप, कृष्णा देवांगन,प्रकाश देवांगन भीस्मा, दुग्गा,माधुरी समरथ ,महेश पोयाम,नितेश नूरेटी, वा सभी युवा कांग्रेस के साथीण सम्मिलित रहे 

Leave a Comment

[the_ad id='14896']
error: Content is protected !!