July 29, 2026 11:03 pm

मनाया गया परमपूज्यनिय बौद्धिस्तव डॉ बाबासाहेब आंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस 🌹

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नारायणपुर


डॉक्टर अंबेडकर जागृति मंच भारतीय बौद्ध महासभा नारायणपुर के द्वारा  आज दिनांक 6/12/2025 शनिवार को समय 4 बजे परमपूज्यनिय बौद्धिस्तव डॉ बाबासाहेब आंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस (स्मृति दिवस) डॉ अंबेडकर सामाजिक भवन नारायणपुर में मनाया गया जिसमें बौद्ध समाज नारायणपुर के उपासक उपाशिकाएं एवं भारी संख्या में भीम अनुयाई उपस्थित हुए

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सर्वप्रथम डॉ आंबेडकर जागृति मंच के सामाजिक भवन नारायणपुर में तथागत सम्यक संबुद्ध परमपूज्यनिय बौद्धिस्तव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जी के छायाचित्र के सामने द्वीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर डाॅ बाबासाहेब आंबेडकर जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हो याद किया गया तपश्चात समस्त उपासक उपासीकाओं एवं भीम अनुयायियों के द्वारा सामूहिक रूप से त्रिशरण पंचशील लिया गया तत्पश्चात डाॅ बाबासाहेब आंबेडकर पार्क नारायणपुर में डॉ बाबासाहेब अंबेडकर के आदमकद प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया

इस अवसर पर उपासक एवं भीम अनुयायियों ने बढ़चढकर हिस्सा लिया और बाबा साहेब को याद किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ आंबेडकर जागृति मंच एवं भारतीय बौद्ध महासभा नारायणपुर के अध्यक्ष उमेश रावत, उपाध्यक्ष राजू चिमनकार, सचिव मनीष ठावरे, कोषाध्यक्ष गजानन चिमनकर, डॉ अम्बेडकर जयंती समिति के सचिव फूलसिंह कचलम, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अर्जुन देवांगन, उपाध्यक्ष रामप्रकाश सोनटेके,बंटी महाजन, प्रमोद डोंगरे, जगदीश चौहले,पंकज श्यामकुवर,राहुल पाटिल,भव्य रावत,महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष माया चिमनकर,रेणुका थावरे, रजनी चिमनकर,निशा रावत, नंदा महाजन, प्रणिता बांसोड़, प्रथम चिमनकर,, अनिल वाल्दे, डॉ पिंटू,अल्पना थावरे ,राजेश चौहान,स्नेहा,चंद्रहास टूटकर,पवन बॉमकर, एवं भारी संख्या में भीम अनुयाई उपस्थित  होकर परम पूज्य बाबासाहेब अंबेडकर को श्रद्धासुमन  अर्पित किया गया ।

Leave a Comment

[the_ad id='14896']

कांग्रेस की सिंगल इंजन सरकार मे बिजली मुफ्त मिलता था, पांच वर्ष मे सिर्फ 2पैसे दर मे बढ़ोतरी हुआ था कांग्रेस भाजपा की डबल इंजन सरकार मे पांच बार बिजली दर मे वृद्धि किया गया, आम जनता मे महगाई का कुठाराघात – कांग्रेस

error: Content is protected !!