संगठन सृजन अभियान के तहत जगदलपुर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन सृजन अभियान के तहत पहली बार संभाग स्तरीय ब्लॉक अध्यक्ष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। बस्तर संभाग का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 30 अगस्त से 01 सितंबर तक जगदलपुर में संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण शिविर में नारायणपुर जिले के नारायणपुर, छोटे डोंगर, ओरछा, कोहकामेटा एवं शहर नारायणपुर के ब्लॉक अध्यक्षों सहित दो मास्टर ट्रेनरों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण के दौरान संगठन की कार्यप्रणाली, ब्लॉक अध्यक्षों की जिम्मेदारियों, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय, संवाद तथा संगठनात्मक गतिविधियों को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने सहित विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।

शिविर में शामिल पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं संगठन के मार्गदर्शन में मिली जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करने तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

प्रशिक्षण के दौरान ब्लॉक स्तर पर संगठन को सक्रिय रखने और कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभवों को अपने-अपने क्षेत्रों में लागू करने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को और गति देने का संकल्प लिया।
प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक एवं प्रदेश महामंत्री श्री मलकीत सिंह गैदु के करकमलों से नारायणपुर के पदाधिकारियों ने प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्राप्त किए। प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद पदाधिकारियों ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

नारायणपुर जिले के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रशिक्षण से संगठन की कार्यप्रणाली और जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से समझने का अवसर मिला है। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ने का संकल्प दोहराया।
जय कांग्रेस! ✊🇮🇳





