June 6, 2026 7:28 am

युवा कांग्रेस नारायणपुर के द्वारा आज बिजली विभाग को ज्ञापन दिया गया

Oplus_16777216

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

युवा कांग्रेस नारायणपुर के द्वारा आज बिजली विभाग को ज्ञापन दिया गया जिस प्रकार आज जिले से लेकर प्रदेश तक बिजली बिलों में अत्यधिक वृद्धि, वा नगर में हाइटेंशन तारों की समस्या, स्मार्ट मीटर की विसंगतियाँ एवं बिजली व्यवस्था के निजीकरण के खिलाफ युवा कांग्रेस ने लिखित रूप वा मौखिक रूप से अल्टीमेटम देकर ज्ञापन सौंपा गया

वहीं युवा पार्षद जय वट्टी ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा के सरकार आई है तब से आमजन परेशान है हताश है जिस तरह लगातार ये सरकार रेल तेल लाइट को प्राइवेटाइजेशन कर बेचने का काम कर रहे है आज स्मार्ट मीटर लगा कर आमजन को भाजपा सरकार के द्वारा ठगा जा रहा है आमजन को परेशान किया जा रहा है इससे लोग हताश है अत्यधिक वृद्धि पर तत्काल रोक लगाई जाए। आम नागरिक पहले से ही महँगाई से जूझ रहे है, ऐसे में अनावश्यक बढ़ोतरी असहनीय है साथ ही घनी आबादी वाले क्षेत्रों में वा नगर में घरों के ऊपर से गुजर रहे हाइटेंशन तारों को तत्काल हटाया जाए। ये तार जानमाल के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न कर रहे हैं हमेशा जान का खतरा बना रहता विगत दिनों में दो लोगों की तार के चपेट में आने से मृत्यु भी हो चुकी है लेकिन आज भी अधिकारी कर्मचारी आंख के अंधे कान के बैरे हो गए है उपभोक्ताओं को गलत रीडिंग के आधार पर भारी भरकम बिल थमाए जा रहे हैं, जिससे जनता त्रस्त है साथ ही बिजली व्यवस्था के निजीकरण को तुरंत रोका जाए। इस प्रकार की व्यवस्था पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का माध्यम बन रही है, जिससे आम जनता का शोषण हो रहा है इन सभी समस्या को देखते हुए विभाग के अधिकारि तत्काल संज्ञान में ले और समस्या का समाधान करे अन्यथा युवा कांग्रेस के साथियों के द्वारा क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर उग्र आंदोलनात्मक कदम उठाने को लिए विवश होना पड़ेगा जिसका जिम्मेदार स्वयं शासन प्रशासन होगा*

Leave a Comment

error: Content is protected !!