October 31, 2026 10:09 pm

नारायणपुर की बेटी सविता यादव को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान

Oplus_16777216

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नारायणपुर..

नारायणपुर की बेटी सविता यादव को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान

राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संयुक्त रूप से यह सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के लिए रोल मॉडल होते हैं और वे समाज को जिम्मेदार नागरिक देने का कार्य करते हैं। मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है और शिक्षक राष्ट्र निर्माण की नींव हैं।

उनके प्रयासों से विद्यालय के बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ा है और वे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं। सुश्री यादव का मानना है कि शिक्षक का कर्तव्य केवल ज्ञान देना ही नहीं बल्कि जीवन मूल्यों का संचार करना भी है।

नारायणपुर जिले के लिए यह गर्व का क्षण है कि सुश्री सविता यादव जैसी शिक्षिका ने राज्य स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है और जिले का नाम रोशन किया है।

Leave a Comment

[the_ad id='14896']
error: Content is protected !!