June 6, 2026 6:27 am

नारायणपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने दिया एन.एच.एम कर्मचारियों को समर्थन

oplus_2097154

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

एनएचएम हड़ताल पर नारायणपुर से कांग्रेस का बड़ा हमला, भाजपा सरकार को घेरा — “जनता की सेहत ताक पर

इतने लंबे समय तक स्वास्थ्य सेवाएं ढप रहने से गांव से लेकर शहर तक मरीजों की हालत खराब है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वाथ पूरी तरह रुक गया है, और गर्भवती महिलाओं से लेकर गंभीर मरीज तक इलाज के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं।

लेकिन इसके बावजूद भाजपा सरकार खामोश है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव सरकार की चुप्पी पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं— क्या सरकार जनता की सेहत को लेकर सच में गंभीर है या राजनीति में उलझी हुई है?

कांग्रेस कमेटी ने दिया समर्थन

जिला नारायणपुर में कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को धरना स्थल पहुँचकर एनएचएम कर्मचारियों का समर्थन किया।

इस दौरान मौजूद नेताओं में—

युवा पार्षद जय वट्टी

युवा पार्षद विजय सलाम

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बोधन देवांगन

पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रमोद नैलवाल

कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष रघु मानिकपुरी

कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बिसेल नाग

अमित भद्र और दीपक गांधी शामिल रहे।

अगर समय रहते कर्मचारियों की मांगें पूरी की जातीं तो हालात इतने खराब नहीं होते।

जनता बेहाल, अस्पताल सूने

धरना स्थल से लेकर अस्पतालों तक हर जगह मायूसी का माहौल है।

जिला अस्पताल में एन.एच.एम की सेवाएं बंद पड़ी हैं।

गांवों में टीकाकरण अभियान ठप हो गया है।

गर्भवती महिलाएं इलाज के लिए घंटों लाइन में लगने के बाद भी निराश लौट रही हैं।

बुजुर्ग और गंभीर मरीज इलाज के लिए निजी क्लीनिक का रुख करने को मजबूर हैं, जिससे उन पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।

गांव से आए एक मरीज के परिजन ने बताया—

सरकारी अस्पताल में डॉक्टर और स्टाफ नहीं मिलने से हमें प्राइवेट अस्पताल जाना पड़ा। गरीब आदमी आखिर कहाँ जाए?”

कर्मचारियों का आरोप — “सरकार सिर्फ वादे करती है”

एन.एच.एम कर्मचारियों का कहना है कि भाजपा सरकार ने बार-बार लिखित और मौखिक आश्वासन दिया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

उनकी मुख्य मांगें हैं—

सेवाओं का नियमितीकरणबे

हतर वेतनमान

कार्यस्थल पर सुरक्षा

कर्मचारियों का कहना है कि अगर सरकार समय रहते पहल नहीं करती, तो आंदोलन और उग्र होगा।

> “जनता की जान खतरे में है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी वर्तमान सरकार की होगी।” – एन.एच.एम कर्मचारी

कांग्रेस का तीखा हमला

धरना स्थल पर पहुंचे कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर करारा प्रहार किया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा—

“भाजपा सरकार की प्राथमिकता सिर्फ सत्ता की राजनीति है, जनता नहीं।”

“उन्नीस दिन से बंद एन.एच.एम की स्वास्थ्य व्यवस्था सरकार की नाकामी का जीता-जागता सबूत हैं।”

“जनता की जान से खिलवाड़ किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

भाजपा सरकार से सीधे सवाल

उन्नीस दिन से एन.एच.एम की स्वास्थ्य बंद हैं— मुख्यमंत्री विष्णुदेव सरकार अब तक खामोश क्यों?

क्या जनता की जान भाजपा सरकार के लिए कोई मायने नहीं रखती क्या राजनीति, स्वास्थ्य सेवाओं से ज्यादा अहम है?

कर्मचारियों की जायज़ मांगें कब तक अनदेखी होंगी?

क्या भाजपा सरकार सिर्फ वादे करने के लिए बैठी है?

आगे क्या?

कांग्रेस नेताओं के समर्थन से आंदोलन को और मजबूती मिल गई है।

कर्मचारी भी अब लंबी लड़ाई लड़ने के मूड में हैं।

लेकिन सबसे बड़ा सवाल वही है—

जनता को कितने दिन तक बिना इलाज के रहेगी और सरकार कब तक खामोश बैठेगी?

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!