July 29, 2026 11:02 pm

महानवमी पर आईटीबीपी का जनसेवा आयोजन, ग्रामीणों संग मनाया पर्व

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नारायणपुर..

महानवमी के पावन अवसर पर 38वीं वाहिनी आईटीबीपी के नव स्थापित एट जम कैंप में विशेष आयोजन किया गया। इस मौके पर सामूहिक भोज, कन्या पूजन और निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर इसमें भाग लिया और आईटीबीपी के इस प्रयास की सराहना की।

ग्रामीणों ने जताई खुशी

आयोजन में लगभग 50 से 60 ग्रामीण, महिलाएँ और बच्चे उपस्थित रहे। विशेष बात यह रही कि बड़े तोंदेबेड़ा और एडज़ूम पारा के लोग भी इसमें शामिल हुए। ग्रामीणों ने कहा कि कैंप लगने से अबूझमाड़ क्षेत्र में उन्हें सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलना शुरू हो गया है।

अधिकारी और चिकित्सक रहे मौजूद

इस मौके पर सहायक कमांडेंट श्री विकास प्रसाद साहू, सहायक कमांडेंट श्री उदित नारायण और डॉक्टर राहुल चौरसिया मौजूद रहे। चिकित्सा शिविर में ग्रामीणों को सामान्य बीमारियों की जाँच और दवाइयाँ निःशुल्क दी गईं।

कैंप स्थापना से लगातार हो रही पहलगौ

रतलब है कि 1 सितंबर 2025 को कैंप की स्थापना के बाद आईटीबीपी की 38वीं वाहिनी द्वारा अब तक दो निशुल्क चिकित्सा शिविर और एक पशु चिकित्सा शिविर लगाया जा चुका है। ग्रामीणों की दैनिक समस्याएँ भी समय-समय पर सुनी और हल की जा रही हैं।

अबूझमाड़ में बदलाव की तस्वीर

आईटीबीपी के इस प्रयास से ग्रामीणों और उनके मवेशियों दोनों को लाभ मिलने लगा है। सुरक्षा बलों की मौजूदगी से अबूझमाड़ जैसे संवेदनशील क्षेत्र में लोग स्वयं को सुरक्षित, निडर और आश्वस्त महसूस कर रहे हैं। ग्रामीणों ने आईटीबीपी जवानों का आभार जताते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से समुदाय और सुरक्षा बलों के बीच विश्वास का सेतु और मजबूत हो रहा है।

Leave a Comment

[the_ad id='14896']

कांग्रेस की सिंगल इंजन सरकार मे बिजली मुफ्त मिलता था, पांच वर्ष मे सिर्फ 2पैसे दर मे बढ़ोतरी हुआ था कांग्रेस भाजपा की डबल इंजन सरकार मे पांच बार बिजली दर मे वृद्धि किया गया, आम जनता मे महगाई का कुठाराघात – कांग्रेस

error: Content is protected !!