
बस्तर टाइम | नारायणपुर से एक्सक्लूसिव रिपोर्ट
स्वास्थ्य विभाग की भर्ती में घोटाले की बू — 2008 की नियुक्तियों पर गंभीर सवाल, प्रशासन मौन!
नारायणपुर।

यह भर्ती घोटाला नारायणपुर के स्वास्थ्य विभाग की पारदर्शिता पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगाता है। जिन पदों पर नियुक्ति होनी चाहिए थी, वहाँ किसी और वर्ग के लोगों को नौकरी दे दी गई। यह साफ तौर पर भ्रष्टाचार है और नियमों की खुलेआम अवहेलना
जय वट्टी ने कहा कि यदि 7 दिन के भीतर इस पूरे मामले में विधिवत जांच और कार्रवाई नहीं की जाती, तो वे कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेंगे और उग्र आंदोलन की शुरुआत करेंगे।
उन्होंने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि –
स्वास्थ्य विभाग में वर्षों से भ्रष्टाचार पनप रहा है, लेकिन अधिकारी चुप हैं। शिकायतें होती हैं, जांच के नाम पर फाइलें खोली जाती हैं, और फिर महीनों तक बंद पड़ी रहती हैं। यह जनता के साथ अन्याय है।”
भर्ती प्रक्रिया में उठे सवाल —स्थानीय सूत्रों के अनुसार, वर्ष 2008 में प्रकाशित विज्ञापन में स्पष्ट रूप से अलग-अलग पदों का उल्लेख था। इसके बावजूद चयन प्रक्रिया के दौरान भृत्य के पद पर अन्य श्रेणियों के लोगों की नियुक्ति की गई। यह मामला न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि शासन के भर्ती मानकों की भी अवहेलना दर्शाता है।
जनता में आक्रोश —स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और ईमानदारी की उम्मीद रखने वाले नारायणपुर के लोगों में अब आक्रोश बढ़ रहा है। कई नागरिकों ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि “भर्ती में पैसा और पहचान दोनों का खेल हुआ था। योग्य उम्मीदवारों को नजरअंदाज कर सिफारिश और रिश्तेदारी के आधार पर भर्तियाँ की गईं।”
प्रशासन मौन क्यों?

जय वट्टी ने कहा कि अगर प्रशासन अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाता, तो जनता के बीच जाकर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि
हम चुप नहीं बैठेंगे। यह युवाओं का अधिकार और पारदर्शिता का सवाल है। जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी।”
राजनीतिक हलचल तेज —जय वट्टी के इस बयान के बाद नारायणपुर की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस कार्यकर्ता इस मुद्दे को जनता के बीच लेकर जाने की तैयारी में हैं, वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी फिलहाल चुप्पी साधे हुए हैं।
अब देखना यह होगा कि क्या प्रशासन 7 दिन के भीतर जांच शुरू करता है या फिर यह मामला भी फाइलों की धूल में दबकर रह जाएगा।
📍 रिपोर्ट – बस्तर टाइम, नारायणपुर





