April 16, 2026 10:11 am

राजेश दिवान के हाथों में नारायणपुर जिला कांग्रेस की कमान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजेश दिवान के हाथों में नारायणपुर जिला कांग्रेस की कमानसंगठन सृजन अभियान में चयन के बाद कांग्रेसियों में उत्साह का माहौल

नारायणपुर —भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत राष्ट्रीय स्तर पर चल रही नई संगठनीय संरचना निर्माण प्रक्रिया के दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश में भी पर्यवेक्षकों द्वारा जिला व ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ताओं से व्यापक रायशुमारी की गई।

रायशुमारी के आधार पर 28 नवंबर की देर शाम प्रदेश के 41 जिलाध्यक्षों की सूची जारी की गई है, जिसमें नारायणपुर जिला कांग्रेस का नेतृत्व एक बार फिर वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश दिवान को सौंपा गया है।

राजेश दिवान पहले भी प्रदेश सचिव कांग्रेस के पद मे रहकर प्रदेश कांग्रेस को सहयोग अपने कार्य से किये हैँ  उनके नेतृत्व में नारायणपुर मे क्षेत्रों में कांग्रेस को चुनावी सफलता मिली थी। इस बार जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने से संगठन में उनके अनुभवी नेतृत्व पर एक बार फिर भरोसा जताया

कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिल रहा है, क्योंकि संगठनात्मक मजबूती और चुनावी जीत दोनों ही मोर्चों पर अपनी निर्णायक भूमिका निभा चुके अनुभवी नेता राजेश दिवान के नेतृत्व में कांग्रेस की अगली पारी को लेकर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और भरोसा स्पष्ट रूप से झलक रहा है।

राजेश दीवान से खास बात चित – वह खुद स्वयं जिले की संपूर्ण भ्रमण के लिए एक दौरा करेंगे जिसमें ब्लॉक स्तरीय हमारे लोग पंचायत स्तरीय हमारे लोग और जितने भी हमारे कांग्रेसी भाई वर्तमान एवं पूर्व के उन सब को एकत्रित कर अपनी अगली रणनीति का फैसला कर कांग्रेस को और गतिशील प्रदान करेंगे।

 

Leave a Comment

[the_ad id='14896']
error: Content is protected !!