April 16, 2026 5:08 am

नक्सल मुक्त होने के बाद अबूझमाड़ में मजबूत निर्माण की जगह घटिया और फैब्रिकेटेड निर्माण पर खर्च करना बंद करे जिला प्रशासन

Oplus_16908288

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नरेन्द्र नाग अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़

आज आम आदमी पार्टी के बस्तर लोकसभा अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहाँ की अबूझमाड़ क्षेत्र नक्सलवाद से काफी हद तक मुक्त हो चुका है और यह समय क्षेत्र के वास्तविक व स्थायी विकास का है। लेकिन इसके उलट, जिला प्रशासन द्वारा यहाँ मजबूत सीमेंट–ईंट से होने वाले स्थायी निर्माण के बजाय घटिया क्वालिटी के फैब्रिकेटेड निर्माण पर बड़े पैमाने पर खर्च किया जा रहा है, जो गंभीर चिंता का विषय है।

आम आदमी पार्टी के बस्तर लोकसभा अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ने कहा कि जब अबूझमाड़ वर्षों बाद नक्सल प्रभाव से बाहर आ रहा है, तब यहाँ मजबूत और स्थायी निर्माण की जरूरत है। लेकिन जिला प्रशासन फैब्रिकेटेड एस्टीमेट के नाम पर घटिया सामग्री का उपयोग कर रहा है, जिससे भवन टिकाऊ नहीं बन पा रहे। यह जनता के पैसे का सीधा दुरुपयोग और निर्माण माफिया को फायदा पहुँचाने का तरीका है।

नरेन्द्र नाग ने आगे कहा कि

अबूझमाड़ में विकास के नाम पर कागज़ी काम दिखाया जा रहा है, जबकि वास्तविक निर्माण न के बराबर है। फैब्रिकेशन से बनी संरचनाएँ कुछ महीनों में ही टूटने लगती हैं। ऐसे निर्माणों पर पैसा खर्च करना जनता के साथ धोखा है।

आम आदमी पार्टी की मांगें

फैब्रिकेटेड और निम्न-स्तरीय निर्माण पर तत्काल रोक लगाई जाए।

सभी निर्माण कार्यों में सीमेंट–ईंट और मानक सामग्री का उपयोग अनिवार्य किया जाए।

चल रहे निर्माणों की गुणवत्ता जांच कराई जाए और रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।

भ्रष्टाचार में शामिल अधिकारियों और ठेकेदारों पर कार्रवाई हो।

अबूझमाड़ में स्थायी, मजबूत और जनता की जरूरतों पर आधारित निर्माण को प्राथमिकता दी जाए।

आम आदमी पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि जिला प्रशासन ने घटिया निर्माण पर हो रहे खर्च को बंद नहीं किया तो पार्टी क्षेत्र में जनआंदोलन के लिए बाध्य होगी।

 

 

Leave a Comment

[the_ad id='14896']
error: Content is protected !!