July 28, 2026 4:51 pm

बदलता बस्तर का एक यह भी तस्वीर है जो लगातार यातायात सुविधा बाधित हैँ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नारायणपुर से ओरछा रोड आए दिन बंद जो कि आम जनों की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है परेशानी धूल की हो या स्वास्थ की या सड़क की

हर खबर प्रशासन पर बे असर

बात करें नारायणपुर से ओरछा सड़क मार्ग की तो सड़क और धूल की समस्या अधिक होने के कारण वर्तमान में एक्सीडेंट जैसे केस तो होते हैं उसके साथ-साथ ग्रामीणों के स्वास्थ पर भी बहुत गंभीर समस्या का असर हो रहा है अगर कोई महिला गर्भावस्था में है तो सही समय में इलाज की व्यवस्था न होना एकमात्र कारण सड़क का निर्माण नहीं होना है

अगर ग्राम वासियों को तत्काल में आपातकालीन सुविधा की आवश्यकता हो तो भी वह सुविधा उपलब्ध नहीं होने का एकमात्र कारण है सड़क का निर्माण नहीं होना

प्रति दिन ट्रक की भारी वाहन चलने से जो दुर्घटना हुई नारायणपुर से ओरछा मार्ग में दो पहिया वाहन मे चलने वाले ग्रामवासी गाड़ी के नीचे आकर कुचले जा रहे हैँ उनका भी एकमात्र कारण है सड़क का निर्माण नहीं होना

मरकाबेड़ा के ग्रामीण भीषण गर्मी में सड़क पर उतरकर  चक्का जाम कीए भारी संख्या में महिलाए और बुजुर्ग और युवा सम्मिलित हुए कहना यह है कि हमारी एक ही मांग है जल्द से जल्द सड़क कार्य वर्तमान सरकार चालू करवाए क्योंकि उन्हें भी यह उम्मीद है अगर सड़क की कार्य का शुभारंभ होगा तो अंत भी निश्चित होगा इसीलिए उनकी प्रत्येक मांग यह है कि नारायणपुर ओरछा मार्ग के कार्य तत्काल शुभारंभ की जाए

नारायणपुर ओरछा मार्ग बना राजनीति का मंच

पूर्व में जब कांग्रेस की सरकार थी जिसमें भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के सी.एम रहे जिनके कार्यकाल में भी यह रोड का र्कार्य निश्चित ही अधूरा रहा

वर्तमान सरकार जो की 6 महीने में सड़क बनाने का जो दावा किया था आज पूरे 2 साल से अधिक समय हो जाने के बावजूद भी ओरछा से नारायणपुर रोड नहीं बना निश्चित ही ग्रामीणों की परेशानियों का आभास नहीं है नेताओं एवं प्रशासन को

भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन जय राम गडकरी की विचारधारा राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय राजमार्ग बनाने में निश्चित ही प्रभावशाली रही है उनके कार्य एवं विचार को प्रशंसा योग्य है

इसके बवजूद ओरछा से नारायणपुर रोड के कार्य अभी तक शुरुआत नही बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बात है

अब देखना यह है कि आने वाले समय में वर्तमान सरकार यह रोड को संभवता पूर्वक निर्माण करती है या फिर वापस से राजनीतिक दल मंच पर दिखेंगे

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Comment

[the_ad id='14896']

कांग्रेस की सिंगल इंजन सरकार मे बिजली मुफ्त मिलता था, पांच वर्ष मे सिर्फ 2पैसे दर मे बढ़ोतरी हुआ था कांग्रेस भाजपा की डबल इंजन सरकार मे पांच बार बिजली दर मे वृद्धि किया गया, आम जनता मे महगाई का कुठाराघात – कांग्रेस

error: Content is protected !!