July 29, 2026 11:02 pm

जिला कांग्रेस ने पुनः भरोसा जताते हुए रघु मानिकपुरी को बनाया शहर अध्यक्ष

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नारायणपुर

जिला कांग्रेस कमेटी ने एक बार फिर भरोसा जताते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ व सक्रिय नेता रघु मानिकपुरी को नारायणपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इस निर्णय के बाद जिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

रघु मानिकपुरी लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय रहकर पार्टी के लिए निरंतर संघर्ष करते रहे हैं। उनके कार्यकाल में कांग्रेस को कई बड़ी राजनीतिक सफलताएँ मिली हैं। विपक्ष में रहते हुए भी उन्होंने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जनहित के मुद्दों को लेकर कई प्रभावी आंदोलन किए हैं, जिनमें उग्र आंदोलन, धरना-प्रदर्शन एवं सरकारी कार्यालयों का घेराव प्रमुख रहा है। प्रत्येक कार्यक्रम में उनकी सक्रिय भागीदारी और संगठन के प्रति समर्पण सराहनीय रहा है।

उनके निरंतर योगदान और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए कांग्रेस नेतृत्व ने पुनः उन्हें शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है, जो संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है। यह फैसला प्रदेश कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस के समन्वय से लिया गया।

खास बातचीत में रघु मानिकपुरी ने कहा

“मैं प्रदेश कांग्रेस, जिला कांग्रेस तथा संगठन के सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मुझ पर पुनः भरोसा जताते हुए नारायणपुर शहर अध्यक्ष के रूप में स्वीकार किया।”

वर्तमान परिस्थितियों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सदैव जनता के साथ खड़ी है और जनहित से जुड़े हर मुद्दे पर संघर्ष के लिए पूरी तरह तैयार है। यदि प्रशासन की किसी भी अनियमितता से जिले की जनता को परेशानी होती है, तो कांग्रेस उनके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।

उन्होंने आगे बताया कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा लगातार गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद किया जा रहा है। ग्रामीणों ने पानी, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी समस्याओं को खुलकर रखा है। इन सभी मुद्दों पर संगठनात्मक चर्चा के बाद सरकार और प्रशासन के समक्ष मांग रखी जाएगी, ताकि जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके।

Leave a Comment

[the_ad id='14896']

कांग्रेस की सिंगल इंजन सरकार मे बिजली मुफ्त मिलता था, पांच वर्ष मे सिर्फ 2पैसे दर मे बढ़ोतरी हुआ था कांग्रेस भाजपा की डबल इंजन सरकार मे पांच बार बिजली दर मे वृद्धि किया गया, आम जनता मे महगाई का कुठाराघात – कांग्रेस

error: Content is protected !!