May 30, 2026 3:57 am

जिला प्रशासन की लापरवाही के विरोध में आम आदमी पार्टी ने दी नग्न प्रदर्शन की चेतावनी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नारायणपुर

आम आदमी पार्टी ने जिला प्रशासन की कथित लापरवाही और भ्रष्टाचार के मामलों में कार्यावाही  नहीं होने के विरोध में कलेक्टर परिषद के सामने नग्न प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।पार्टी के जिला पदाधिकारी नरेन्द्र नाग ने कहा कि लगातार कई निवेदन और आवेदन देने के बावजूद जिला प्रशासन उनकी मांगों को नजरअंदाज करता आ रहा है। उनका आरोप है कि पार्टी द्वारा सौंपे गए आवेदन फाइलों में दबाकर रख दिए जाते हैं और उन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती।

नरेन्द्र नाग ने बताया कि अबूझमाड़ क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास कार्यों की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। पार्टी द्वारा निरीक्षण कर प्रशासन को अनियमितताओं से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई

अबुझमाड़ के अंदर पंचायतो को एजेंसी बनाकर बीजेपी के नेता करोडो रूपये का चेक कटाकर सालो से एडवांस लेकर ब्याज कमा रहे है व पंचायतो का अधिकार छीनकर घटिया व कागजी विकास करवा रहे है है

सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आया। अधूरे कार्य, ठेकेदारों की लापरवाही और भ्रष्टाचार के मामलों में भी प्रशासन की निष्क्रियता स्पष्ट दिखाई दे रही है।

उन्होंने मधुमक्खी पालन योजना में करोड़ों रुपये की कथित अनियमितता तथा नारियल पौधारोपण कार्य के अपूर्ण रहने का भी मुद्दा उठाया। उनका कहना है कि इन मामलों में शिकायत के बावजूद अब तक संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ कोई ठोस प्रशासनिक कार्यावाही नहीं की गई है ना ही एफआईआर दर्ज की गई जबतक एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्यावाही नही की जाती है तबतक आम आदमी पार्टी विरोध दर्ज कराते रहेगी।

नरेन्द्र नाग ने आरोप लगाया कि यदि प्रशासन कार्यावाही करने में असमर्थ है तो इससे यह संदेश जाता है कि अधिकारियों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने कहा कि जिले से लेकर अबूझमाड़ के अंदरूनी क्षेत्रों तक शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं अधूरी हैं।

पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही भ्रष्टाचार और अनियमितताओं पर कार्रवाई नहीं की गई, तो आम आदमी पार्टी जिला मुख्यालय में नग्न प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!