July 28, 2026 6:23 pm

19,024 फीट पर लहराया अबूझमाड़ नारायणपुर का नाम

Oplus_2228224

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

युवा राइडर राज श्रीवास ने बाइक से हासिल किया दुनिया के सबसे ऊंचे रास्तों में शामिल उमलिंग ला पास

छत्तीसगढ़ के Narayanpur के अबूझमाड़ क्षेत्र के युवा राइडर राज श्रीवास (वास्तविक नाम धर्मराज श्रीवास) ने अपने जुनून, साहस और दृढ़ संकल्प से एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने बाइक से कठिन लद्दाख यात्रा पूरी करते हुए 19,024 फीट की ऊंचाई पर स्थित दुनिया के सबसे ऊंचे मोटरेबल रास्तों में शामिल प्रसिद्ध Umling La Pass तक पहुंचकर अबूझमाड़ नारायणपुर का नाम ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया।

राज श्रीवास इस सफर पर सिर्फ घूमने के उद्देश्य से नहीं निकले थे, बल्कि अपने शहर “Abujhmad Narayanpur” की पहचान देशभर तक पहुंचाने के मिशन के साथ यात्रा कर रहे थे। उनकी बाइक पर लिखा अपने शहर का नाम हर जगह लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा था।

नारायणपुर से शुरू हुई यह लंबी यात्रा हजारों किलोमीटर तक चली। उन्होंने भिलाई, जबलपुर, आगरा, दिल्ली, पंजाब, श्रीनगर, कारगिल और लेह जैसे शहरों एवं कठिन पहाड़ी रास्तों को पार किया। सफर के दौरान मौसम की मार, लंबी दूरी, ऑक्सीजन की कमी और ऊंचाई से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद उनका आत्मविश्वास लगातार मजबूत बना रहा।

इससे पहले भी राज श्रीवास 3700 किलोमीटर से अधिक की लंबी बाइक यात्रा कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक और तेलंगाना जैसे राज्यों का सफर तय किया था। उन्होंने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य इंडिया बाइक वीक में शामिल होना था, जहां देश-विदेश के बाइकर्स एक-दूसरे से मिलते और अपने अनुभव साझा करते हैं।

लद्दाख का Umling La Pass हर बाइक राइडर का सपना माना जाता है। कम ऑक्सीजन, तेज बर्फीली हवाएं और बेहद कठिन रास्तों के बीच वहां तक पहुंचना आसान नहीं होता। लेकिन राज श्रीवास ने अपने जुनून और मेहनत के दम पर इस चुनौती को सफलतापूर्वक पूरा कर दिखाया।

राज का कहना है कि छोटे शहरों से भी बड़े सपने देखे और पूरे किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि आर्थिक परेशानियां होने के बावजूद कुछ लोगों ने उनके सपने को समझा और सहयोग किया। इस सफर में Shubh Mobile, SBM Auto Detailing, Jeetu Sen, Starlines, CGCB200X-Rides और BBC – Bastar Biker Club का विशेष सहयोग रहा।

आज राज श्रीवास की यह उपलब्धि पूरे नारायणपुर और छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय बन चुकी है। सोशल मीडिया पर भी लोग उनके साहस, जुनून और संघर्ष की जमकर सराहना कर रहे हैं।

जब मैं 19,024 फीट ऊंचे उमलिंग ला पास पर पहुंचा, तब ऐसा लगा जैसे मेरे साथ पूरा अबूझमाड़ नारायणपुर उस ऊंचाई तक पहुंच गया हो।”

— राज श्रीवास

Leave a Comment

[the_ad id='14896']

कांग्रेस की सिंगल इंजन सरकार मे बिजली मुफ्त मिलता था, पांच वर्ष मे सिर्फ 2पैसे दर मे बढ़ोतरी हुआ था कांग्रेस भाजपा की डबल इंजन सरकार मे पांच बार बिजली दर मे वृद्धि किया गया, आम जनता मे महगाई का कुठाराघात – कांग्रेस

error: Content is protected !!