July 30, 2026 12:58 am

जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, कहा- सड़क नहीं सुधरी तो होगा उग्र आंदोलन

oplus_2

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नारायणपुर…

जिला कांग्रेस कमेटी नारायणपुर ने जिले में सड़क की लगातार बिगड़ती हालत को लेकर मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को कांग्रेस नेताओं ने जिला कलेक्टर महोदया को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द सड़क मरम्मत और सुधार का कार्य शुरू नहीं किया गया तो पार्टी उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष रघु मानिकपुरी ने कहा कि “नारायणपुर जिले की सड़क व्यवस्था बद से बदतर हो चुकी है। आज हालत यह है कि एक जिले से दूसरे जिले को जोड़ने वाली प्रमुख सड़कें पूरी तरह जर्जर हो गई हैं। नारायणपुर शहर में प्रवेश करने वाली अंतागढ़ रोड हो या कोंडागांव रोड, हर सड़क टूटी और बदहाल स्थिति में है।”

उन्होंने कहा कि इस स्थिति का खामियाजा सबसे ज्यादा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

महिलाओं और बच्चों को आवाजाही में कठिनाइयाँ झेलनी पड़ रही हैं।

छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को समय पर पहुंचना मुश्किल हो गया है।

खराब सड़कों की वजह से बसों का संचालन भी अनिश्चितकालीन रूप से बंद हो चुका है।

कांग्रेस कमेटी ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है:

1. सड़कों की मरम्मत और निर्माण कार्य तत्काल शुरू हो।2

. जब तक सड़क दुरुस्त नहीं होती, तब तक भारी वाहनों का संचालन बंद किया जाए।

3. जनता की सुविधा के लिए बस संचालन पुनः शुरू कराया जाए।

रघु मानिकपुरी ने कहा…

कि यदि शासन-प्रशासन ने अब भी ध्यान नहीं दिया, तो जिला कांग्रेस कमेटी जनता के साथ मिलकर सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी और इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

(बस्तर टाइम, नारायणपुर)

Leave a Comment

[the_ad id='14896']

कांग्रेस की सिंगल इंजन सरकार मे बिजली मुफ्त मिलता था, पांच वर्ष मे सिर्फ 2पैसे दर मे बढ़ोतरी हुआ था कांग्रेस भाजपा की डबल इंजन सरकार मे पांच बार बिजली दर मे वृद्धि किया गया, आम जनता मे महगाई का कुठाराघात – कांग्रेस

error: Content is protected !!