July 28, 2026 8:10 pm

बिजली दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ नारायणपुर में युवा कांग्रेस की मशाल रैली, सरकार को दी चेतावनी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नारायणपुर।

बढ़ती महंगाई और बिजली दरों में लगातार हो रही वृद्धि के खिलाफ युवा कांग्रेस नारायणपुर ने शनिवार शाम को एक मशाल रैली निकाली। रैली राजीव भवन से शुरू होकर जयस्तंभ चौक होते हुए बस स्टैंड तक पहुँची, जहाँ कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ़ जोरदार नारेबाजी की।

यह प्रदर्शन छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी अमित सिंह पठानिया, सहप्रभारी मोनिका मांडरे, प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा और जिला प्रभारी नदीम खान के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।

सैकड़ों युवा हाथों में मशाल लिए सड़कों पर उतरे और बिजली दरों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को जनविरोधी बताते हुए सरकार से दरों में कमी की मांग की। युवाओं का कहना था कि बढ़ती बिजली दरों से मध्यम और निम्न वर्ग की परेशानियां बढ़ गई हैं, जिससे आम जनता पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

युवा कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष बोधन देवांगन और युवा नेता जय वट्टी ने कहा —

यह रैली केवल मशाल लेकर चलने की नहीं है, बल्कि यह जनता के अधिकारों की मशाल है। यदि जल्द बिजली दरों में बढ़ोतरी को वापस नहीं लिया गया, तो युवा कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी।”

रैली के दौरान नारायणपुर शहर के मुख्य मार्गों पर युवाओं का जोश देखने लायक था। जगह-जगह नारेबाजी और मशालों की रोशनी से माहौल पूरी तरह आंदोलनीय बना रहा।

📰 (बस्तर टाइम, नारायणपुर)

Leave a Comment

[the_ad id='14896']

कांग्रेस की सिंगल इंजन सरकार मे बिजली मुफ्त मिलता था, पांच वर्ष मे सिर्फ 2पैसे दर मे बढ़ोतरी हुआ था कांग्रेस भाजपा की डबल इंजन सरकार मे पांच बार बिजली दर मे वृद्धि किया गया, आम जनता मे महगाई का कुठाराघात – कांग्रेस

error: Content is protected !!