
✨ जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर सेवाभाव और इंसानियत की मिसाल ✨🌙
नबी पाक हज़रत मोहम्मद मुस्तफ़ा ﷺ की ज़िन्दगी सादगी और सुकून की सबसे बड़ी मिसाल है।
यौमे पैदाइश के मुबारक मौके में हमारे द्वारा सन 2017 से लगातार जारी नेक पहल इस वर्ष भी 5 सितंबर 2025 जश्ने ईद मिलादुन्नबी 1500वें वर्ष पावन अवसर पर बद्रीनाथ जिला अस्पताल, नारायणपुर में दिन-रात 24 घंटे सेवा देने वाले डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अस्पताल में भर्ती मरीजों — बच्चे, बुज़ुर्ग, महिला व जवान — से मुलाक़ात कर उनका हालचाल जाना गया और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए दुआ की गई।
पिछले 9 वर्षों से इस परंपरा का नेतृत्व समाजसेवी हाजी डॉ. सैय्यद वली आज़ाद करते आ रहे हैं। इस वर्ष भी सेवाभाव और इंसानियत की इस मिसाल में मुस्लिम समाज से कारी फरहान कुरैशी, मौलाना मुबारक अजहरी, हाजी मोहम्मद जावेद, हाजी अब्दुल रशीद, जनाब इशरत रज़ा, जनाब मोहसिन रज़ा, जनाब जावेद मिर्जा बैग, जनाब अनवर कुरैशी और जनाब रियाज कुरैशी विशेष रूप से उपस्थित रहे और मरीजों को फल वितरण कर इस नेक कार्य में शामिल हुए।
जश्ने ईद मिलादुन्नबी न केवल मरीजों के चेहरों पर मुस्कान और दिलों में सुकून लेकर आया, बल्कि समाज में मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत की एक बेहतरीन मिसाल भी पेश की।
🌙🤲 जश्ने ईद मिलादुन्नबी – मोहब्बत और इंसानियत का पैग़ाम🍁🌙





