June 6, 2026 1:01 am

नेशनल हेराल्ड मामले पर राहुल सोनिया के ऊपर केस दर्ज कांग्रेस ने किया पुतला दहन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नारायणपुर – नेशनल हेराल्ड केस मे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गाँधी,

लोकसभा मे विपक्ष के नेता राहुल गाँधी पर प्रवर्तन निदेशालय, आयकर विभाग और सीबीआई के द्वारा केस दर्ज करने के मामले पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार

जिला कांग्रेस कमेटी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सयुक्त तत्वाधान मे तहसील चौक के सामने ED और प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया, कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ ने केंद्र की भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी के इशारे पर

काम करने का आरोप लगाते हुए ED, CBI, को भाजपा की कटपुतली बनना बंद करो, भाजपा तेरी तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी, भाजपा तेरी गुंडागर्दी नहीं चलेगी जैसे नारे बाज़ी कर पुतला जलाया गया, पुतला दहन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्त्ता मे हल्का झूमा झटकी हुआ

इस कार्यक्रम मे जिला कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश दिवान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि देवांगन, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रघु मानिकपुरी, वरिष्ठ कोंग्रेसी शिव पाण्डे, बीपी शुक्ला, यूथ कोंग्रेसी अध्यक्ष बोधन देवांगन, एन एस आई अध्यक्ष विजय सलाम, जिला कांग्रेस सचिव संजय राय, नगर पालिका पूर्व उपाध्यक्ष प्रमोद नैलवाल, एन एस यू आई प्रदेश उपाध्यक्ष जय वट्टी, शब्बीर बढ़गुजर, चैन सिंह भोयर, तरुण देहारी, दीपक गाँधी, पप्पू ठाकुर, एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित थे!

Leave a Comment

error: Content is protected !!