July 28, 2026 8:13 pm

मुख्यमंत्री विष्णू देव सांय किसानों का टोकन तक जारी नहीं कर पा रही, रकबा घटाकर बिचौलियों को फायदा पहुँचाने का काम कर रही है -नरेन्द्र नाग अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

आज आम आदमी पार्टी के बस्तर लोकसभा अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा की छत्तीसगढ़ की सांय सरकार अबुझमाड़ क्षेत्र में किसानों की लगातार बढ़ती समस्याओं के बावजूद धान मंडी अब तक चालू नहीं करा पाई है। गोमे, बोगान, हांदावाडा से लेकर बीजापुर, कांकेर और महाराष्ट्र की सीमावर्ती बस्तियों के किसानों को 130 किलोमीटर तक का सफर कर मंडी पहुँचना पड़ रहा है, परंतु मंडी बंद पड़ी है और जिला प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है

साय सरकार किसानों को परेशान करने वाली झूठी सरकार साबित हो रही है।रकबा घटाकर, टोकन प्रक्रिया रोककर और खरीद विलंबित कर बिचौलियों को लाभ पहुँचाने की सोची-समझी योजना बनाई जा रही है, जो किसानों के साथ खुला अन्याय है।

आम आदमी पार्टी बस्तर लोकसभा अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ने कहा कि सरकार किसानों का एक-एक दाना धान खरीदे, नहीं तो आम आदमी पार्टी बड़े स्तर पर किसानो के साथ चक्का जाम करने को बाध्य होगी।

आज के इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नरेन्द्र नाग अध्यक्ष, बस्तर लोकसभा,परमित दुग्गा जिला अध्यक्षनारायणपुर,सुजीत,ठाकुर,गौरव यादव,तिजाराम कचलाम,हेमंत बघेल,विजय कोर्राम,संतलाल मंडावी,किशोर पोयम,बुधसिंह गावडे,गच्छाराम,दुग्गा,रामदेव,दुग्गा,संतोष वड्डे,मनीष सलाम,सुनील कोर्राम,प्रदीपदुग्गा,मनकुर,पोटाई,विश्वनाथ दुग्गा,तथा अनेक साथी उपस्थित रहे।

 

Leave a Comment

[the_ad id='14896']

कांग्रेस की सिंगल इंजन सरकार मे बिजली मुफ्त मिलता था, पांच वर्ष मे सिर्फ 2पैसे दर मे बढ़ोतरी हुआ था कांग्रेस भाजपा की डबल इंजन सरकार मे पांच बार बिजली दर मे वृद्धि किया गया, आम जनता मे महगाई का कुठाराघात – कांग्रेस

error: Content is protected !!