July 28, 2026 9:27 pm

100 वर्षों से भी अधिक पुरानी परंपरा चिंगनार देव जात्रा मेला का समापन

oplus_2097152

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कोंडागांव..

क्षेत्र के ग्राम चिंगनार में पिछले 100 वर्षों से अधिक समय से चली आ रही आदिवासी संस्कृति और परंपरा का प्रतीक देव मड़ाई जात्रा का आज अंतिम दिन बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

इस पावन अवसर पर गांव-गांव से आदिवासी, गोंड एवं माड़िया जनजाति के लोग अपने-अपने गांवों से पूजनीय देवी-देवताओं को लेकर जात्रा में शामिल हुए और पूरे आयोजन को सफल बनाया।

जात्रा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। महाराष्ट्र, कोंडागांव, केसकाल सहित आसपास के कई क्षेत्रों से भारी संख्या में लोग इस देव जात्रा में शामिल होने पहुंचे।

इस जात्रा का सबसे बड़ा आकर्षण यहां स्थित प्राचीन बूढ़ा देव मंदिर है, जो लंबे समय से आस्था का केंद्र बना हुआ है। जात्रा की सभी पारंपरिक रीतियां, पूजा-पद्धति और धार्मिक अनुष्ठान इसी मंदिर में संपन्न किए जाते हैं।

जात्रा के दौरान पूरे गांव के लोग एकजुट होकर देवता से गांव की सुख-समृद्धि, अच्छी फसल और सुरक्षा की प्रार्थना करते हैं। देवता की डोली या प्रतीक स्वरूप देव स्थल को सजाकर पूरे गांव में भ्रमण कराया जाता है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहते हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और हर साल पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ देव जात्रा का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर गांव में आपसी भाईचारा, एकता और सामाजिक सद्भाव का अनोखा उदाहरण भी देखने को मिलता है।

देव जात्रा में गांव के बुजुर्गों के साथ-साथ युवा और महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। पारंपरिक वेशभूषा, लोकनृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे आयोजन को और भी आकर्षक बना दिया।

Leave a Comment

[the_ad id='14896']

कांग्रेस की सिंगल इंजन सरकार मे बिजली मुफ्त मिलता था, पांच वर्ष मे सिर्फ 2पैसे दर मे बढ़ोतरी हुआ था कांग्रेस भाजपा की डबल इंजन सरकार मे पांच बार बिजली दर मे वृद्धि किया गया, आम जनता मे महगाई का कुठाराघात – कांग्रेस

error: Content is protected !!