July 28, 2026 9:34 pm

नीति आयोग के नाम पर भ्रष्टाचार नारायणपुर जिले में 135 आंगनबाडियो के वाल पेंटिंग के नाम पर 67 लाख का घोटाला ,आम आदमी पार्टी करेगी उच्चस्तरीय जाँच की मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जिला निर्माण समिति नीति आयोग की नीति बनाने मे फैल भष्ट्राचार का मखन खाने मे अव्वल है एफआईआर तो दर्ज करनी होगी-नरेन्द्र नाग अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़

नारायणपुर – आज आम आदमी पार्टी के बस्तर लोकसभा अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिला प्रशासन एवं जिला निर्माण समिति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि की योजनाओं का पैसा विकास कार्यों में लगाने के बजाय भ्रष्टाचार और बंदरबांट की नीति अपनाई जा रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि जिले के लगभग 135 आंगनबाड़ी केंद्रों में वाल पेंटिंग के नाम पर लगभग 67 करोड़ रुपये खर्च दर्शाया गया है, जो अत्यंत संदिग्ध एवं वास्तविकता से परे प्रतीत होता है। इतनी बड़ी राशि खर्च होने के बावजूद जमीनी स्तर पर कार्य की गुणवत्ता और वास्तविकता गंभीर सवाल खड़े करती है।

नरेन्द्र नाग ने कहा कि जिला निर्माण समिति विकास की बजाय “लूट और भ्रष्टाचार की नीति” पर काम कर रही है तथा सरकारी योजनाओं को ठेकेदार-अधिकारी गठजोड़ के माध्यम से आर्थिक लाभ का साधन बनाया जा रहा है।

आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि 

पूरे मामले की स्वतंत्र एवं उच्चस्तरीय तकनीकी जाँच कराई जाए। खर्च की स्वीकृति, भुगतान और कार्य निष्पादन से जुड़े सभी दस्तावेज सार्वजनिक किए जाएं।दोषी अधिकारियों एवं ठेकेदारों पर तत्काल FIR दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द पारदर्शी जांच शुरू नहीं की गई तो आम आदमी पार्टी जनआंदोलन छेड़ने के लिए बाध्य होगी और जनता के पैसे की लूट को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मीडिया नरेन्द्र नाग

आम आदमी पार्टी, नारायणपुर

Leave a Comment

[the_ad id='14896']

कांग्रेस की सिंगल इंजन सरकार मे बिजली मुफ्त मिलता था, पांच वर्ष मे सिर्फ 2पैसे दर मे बढ़ोतरी हुआ था कांग्रेस भाजपा की डबल इंजन सरकार मे पांच बार बिजली दर मे वृद्धि किया गया, आम जनता मे महगाई का कुठाराघात – कांग्रेस

error: Content is protected !!