July 28, 2026 9:30 pm

जिला पंचायत सीईओ ने किया निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवासों का निरीक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राशि का दुरुपयोग करने वाले हितग्राहियों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश

नारायणपुर, 29 सितम्बर 2025// जिले के ग्राम पंचायत केरलापाल और बिंजली के निर्माणाधीन  प्रधानमंत्री आवासों का जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकांक्षा शिक्षा खलखो द्वारा निरीक्षण कर अप्रारंभ आवासों को प्रारंभ एवं निर्माणाधीन आवासों को निर्धारित समय में पूर्ण करने निर्देशित किया गया। उन्होंने निरीक्षण करते हुए ग्राम पंचायत करेलापाल के हितग्राही बुधराम, रामभरोस, धनिराम और सगनीबाई के निर्माणाधीन आवास का जायजा लेते हुए ग्राम पंचायत सचिव को गुणवत्तायुक्त पूर्ण करने के निर्देश दिये। केरलापाल का निरीक्षण पश्चात् जिला पंचायत सीईओ खलखो ने ग्राम पंचायत बिंजली के हितग्राही राजकुमार, सोनीबाई, हीरावती और परमेश्वरी के निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवासों का भी निरीक्षण किया। सीईओ ने ग्राम पंचायत सेंट्रिंग सामग्री की उपलब्धता, हितग्राही उन्मुखीकरण, आवास निर्माण में रुचि नहीं लेने एवं राशि का दुरुपयोग करने वाले हितग्राहियों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान

बिंजली के जनपद सदस्य राकेश कावड़े, सचिव केरलापाल सोमसिंह नाग, बिंजली के सचिव मस्सू उसेण्डी उपस्थित थे।

Leave a Comment

[the_ad id='14896']

कांग्रेस की सिंगल इंजन सरकार मे बिजली मुफ्त मिलता था, पांच वर्ष मे सिर्फ 2पैसे दर मे बढ़ोतरी हुआ था कांग्रेस भाजपा की डबल इंजन सरकार मे पांच बार बिजली दर मे वृद्धि किया गया, आम जनता मे महगाई का कुठाराघात – कांग्रेस

error: Content is protected !!