July 30, 2026 1:02 am

नारायणपुर : कांग्रेस ने बंद बसों और जर्जर सड़कों पर किया चक्का जाम, BJP सरकार पर भारी दबाव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नारायणपुर/कोंडागांव

नारायणपुर-कोंडागांव मार्ग पर करीब 15 दिनों से बंद यात्री बस संचालन और जर्जर सड़क की स्थिति को लेकर शनिवार को कांग्रेस ने गढ़बेंगाल चौक पर नगर बंद और चक्काजाम किया। व्यापारियों ने भी स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद कर आंदोलन का समर्थन किया।

BJP सरकार की नाकामी और जनता की परेशानी

निर्माणाधीन नेशनल हाइवे 130 डी अधूरा छोड़ दिया गया है, सड़क खोदी गई और केवल मिट्टी डाल दी गई।सड़क दलदली और असुरक्षित हो गई है, जिससे मरीज, छात्र, कर्मचारी और ग्रामीण आवाजाही में गंभीर कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं ने सीधे आरोप लगाया कि यह BJP सरकार की घोर लापरवाही और वादाखिलाफी का नतीजा है।

वादाखिलाफी और जनता के साथ विश्वासघात

चुनाव के दौरान तत्कालीन BJP मंत्री केदार कश्यप ने एक माह में सड़क निर्माण पूरा करने का वादा किया था।

दो साल बीत जाने के बाद न सड़क बनी और न बसें चालू हुईं।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि जनता की आवाज़ दबाने का प्रयास सरकार द्वारा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आंदोलन और तेज किया जाएगा।

आंदोलन में कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी

पूर्व विधायक चंदन कश्यपप्र

देश कांग्रेस महासचिव रजनू नेताम जिला कांग्रेस अध्यक्ष बिसेल नागब्लॉक अध्यक्ष रवि देवांगन, प्रदेश सचिव देवनाथ उसेंडी, शहर अध्यक्ष रघु मानिकपुरी महिला कांग्रेस महासचिव वेदबती पात्र, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रशीला कश्यप यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बोधन देवांगन, एनएसयूआई नेता विजय सलाम और युवा पार्षद जय वट्टी एवं अन्य कार्यकर्ता गण मौजूद रहेसैकड़ों कार्यकर्ता और ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे।

सारांश…कांग्रेस ने कहा कि BJP सरकार की उदासीनता और लापरवाही आम जनता की पीड़ा बढ़ा रही है। सड़क को सुरक्षित बनवाए बिना और बस संचालन शुरू किए बिना आंदोलन जारी रहेगा और भविष्य में और बड़े रूप में होगा।

Leave a Comment

[the_ad id='14896']

कांग्रेस की सिंगल इंजन सरकार मे बिजली मुफ्त मिलता था, पांच वर्ष मे सिर्फ 2पैसे दर मे बढ़ोतरी हुआ था कांग्रेस भाजपा की डबल इंजन सरकार मे पांच बार बिजली दर मे वृद्धि किया गया, आम जनता मे महगाई का कुठाराघात – कांग्रेस

error: Content is protected !!