July 28, 2026 6:33 pm

चुनाव मे किये थे वादा, मंत्री केदार कश्यप के बातो को डबल इंजन की भाजपा सरकार गंभीरता से नहीं लेती – राजेश दीवान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

शासन प्रशासन और निक्को कम्पनी के लापरवाही का खामियाजा ग्रामीणो को भुगतान पड़ रहा है

नारायणपुर जिले मे ओरछा से लेकर नारायणपुर तक ख़राब सड़को को लेकर 2 वर्षो से ग्रामीण चक्काजाम करते आ रहे है, लेकिन आज तक पूरा ओरछा से लेकर नारायणपुर तक अच्छा सड़क नहीं बन पाया! कल सुबह 3 बजे से इसी ख़राब सड़क को लेकर परेशान सैकड़ो ग्रामीणो ने फिर से मरकाबेड़ा मे चक्का जाम किया और जल्द से जल्द जर्जर धूल गुब्बारे सड़क से निजात

दिलाने शासन प्रशासन से नये सड़क बनाने का मांग किया, लेकिन प्रशासन भी अब आश्वासन देते देते थक चुकी है और प्रशासन के उच्च अधिकारी और ना ही निक्को कम्पनी के अधिकार आश्वासन देने पहुंचने मे कोई रूचि नहीं ले रहे है! जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीवान ने कहा की भाजपा सरकार इस सड़क को लेकर चुनाव के समय मे तीन माह मे बनाने का आश्वासन दिए थे और जनता ने उस आश्वासन पर भरोषा कर उन्हें विधानसभा भेजा किन्तु मंत्री केदार कश्यप के बातो को डबल इंजन भाजपा सरकार मे गंभीरता से नहीं लेते नहीं तो यहाँ सड़क अब तक बन चूका होता, जिले के समस्त सड़को का बुरा हाल है नेशनल हाइवे मार्ग कई महीनों से बंद है आज भी जिले वासियो को इस मार्ग मे चलने के लिए प्रशासन ने यात्री बस उपलब्ध नहीं करा सकी, वही जिला प्रशासन भी जिले के सड़को को लेकर मौन है प्रशासन सड़को को लेकर आँख बंद करके सोई है जैसे कमजोर मंत्री है वैसे ही जिले के प्रशासनिक अधिकार है, इसलिए शासन प्रशासन के लापरवाही का

खामियाजा जिले को जनता को धूल गुब्बारे खा कर चुकाना पड़ रहा है! लगातार चक्का जाम विरोध प्रदर्शन होते रहे है किन्तु भाजपा सरकार और उनके प्रशासन के कानो मे जु नहीं रेंगता है नगर के सार्वजनिक स्थानों मे शासन – प्रशासन के प्रति आक्रोश सुनने और देखने को मिल सकता है!

Leave a Comment

[the_ad id='14896']

कांग्रेस की सिंगल इंजन सरकार मे बिजली मुफ्त मिलता था, पांच वर्ष मे सिर्फ 2पैसे दर मे बढ़ोतरी हुआ था कांग्रेस भाजपा की डबल इंजन सरकार मे पांच बार बिजली दर मे वृद्धि किया गया, आम जनता मे महगाई का कुठाराघात – कांग्रेस

error: Content is protected !!