June 6, 2026 5:24 am

नारायणपुर में विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी जोरों पर, समीक्षा बैठक सम्पन्न

Oplus_16908288

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

नारायणपुर, जिले में 9 अगस्त को मनाए जाने वाले विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी को लेकर आज शनिवार को गोंडवाना भवन, बखरूपारा में आयोजन समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई और संबंधित जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।

बैठक की अध्यक्षता आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने की, जिसमें समाज के वरिष्ठ जन, युवा साथी एवं महिला प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। बैठक में भोजन व्यवस्था, पोस्टर-फ्लेक्स, पंडाल निर्माण, बाइक रैली, पैदल रैली, पानी एवं वालंटियर प्रबंधन, मंच संचालन, बैठक व्यवस्था और मीडिया प्रचार-प्रसार जैसी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

 मुख्य आयोजन स्थल:इस वर्ष का जिला स्तरीय मुख्य आयोजन क्रीड़ा परिसर, नारायणपुर में आयोजित किया जाएगा, जहां बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के लोग एकत्र होंगे। आयोजन की भव्यता और गरिमा बनाए रखने के लिए समाज के सभी वर्गों से सक्रिय सहयोग लिया जा रहा है।

जिम्मेदारी वितरण:हर कार्य हेतु प्रभारी एवं सह-प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। सभी को जिम्मेदारियाँ सौंप दी गई हैं ताकि आयोजन में कोई कमी न रह जाए। साथ ही कार्यक्रम स्थल का भी सामाजिक पदाधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया।

 उद्देश्य:इस आयोजन के माध्यम से जनजातीय संस्कृति, परंपराएं, अधिकार एवं पहचान को जनमानस में और अधिक मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, जनजातीय कला और वक्ताओं के उद्बोधन इस दिन के प्रमुख आकर्षण होंगे।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!