July 30, 2026 12:58 am

आज युवा कांग्रेस नारायणपुर के द्वारा राशन दुकानों का किया गया निरक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

लगातार आमजन के शिकायत को देखते हुए नगर पालिका  पार्षद जय वट्टी ने युवा कांग्रेस के साथियों के साथ नगरीय क्षेत्र में जाकर राशन दुकानों में चना एवं गुणवत्ताहीन गुड़ वितरण को लेकर निरक्षण करने पर यह स्पष्ट रूप से सामने आया कि सभी राशन दुकानों पर उपभोक्ताओं को चना उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। इसके साथ ही जिन स्थानों पर गुड़ वितरित किया जा रहा है, उसकी गुणवत्ता अत्यंत निम्न स्तर की है, जो आमजन की सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है।

युवा नेता जय वट्टी ने कहा कि जनता को दी जाने वाली यह मूलभूत खाद्य सामग्री ना मिलना सरकार की विफलता को दर्शाता है। शासन द्वारा आम जनता के लिए घोषित खाद्य सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत चना एवं अन्य पोषक सामग्री अनिवार्य रूप से वितरित की जानी चाहिए, किंतु व्यावहारिक स्थिति इसके विपरीत है।

युवा कांग्रेस निम्नलिखित मांगों को शासन-प्रशासन के समक्ष रखती है:

सभी राशन दुकानों में नियमित रूप से चना उपलब्ध कराया जाना चाहिए

गुड़ की गुणवत्ता की जांच कर, केवल मानक के अनुरूप गुड़ का वितरण सुनिश्चित किया जाए।

संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए जो इन कमियों की निगरानी में असफल रहे हैं।

आमजन की शिकायतों के लिए एक पारदर्शी और उत्तरदायी तंत्र स्थापित किया जाए

यदि शीघ्र ही इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो युवा कांग्रेस जनहित में उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप नगर पालिका पार्षद जय वट्टी,राजकुमार नूरेटी, राकेश केसरिया, मिथलेश ठाकुर,महेश पोयाम,तरुण देहारी, विश्वजीत पात्र,जीवन दुग्गा, लवण देहारी, पवन कावाड़े,मनोज सेन वा समस्त युवा कांग्रेस के साथीगण सम्मिलित रहे

Leave a Comment

[the_ad id='14896']

कांग्रेस की सिंगल इंजन सरकार मे बिजली मुफ्त मिलता था, पांच वर्ष मे सिर्फ 2पैसे दर मे बढ़ोतरी हुआ था कांग्रेस भाजपा की डबल इंजन सरकार मे पांच बार बिजली दर मे वृद्धि किया गया, आम जनता मे महगाई का कुठाराघात – कांग्रेस

error: Content is protected !!