July 30, 2026 2:14 am

आदिवासी नाबालिग बालिका प्रकरण: AAP ने कहा– ‘टीसी काटना न्याय नहीं, जिम्मेदारों पर हो सख्त कार्यवाही

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

आदिवासी नाबालिग बालिका प्रकरण: AAP ने कहा– ‘टीसी काटना न्याय नहीं, जिम्मेदारों पर हो सख्त कार्यवाही – नरेन्द्र नाग अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़

पिछली बार भी आम आदमी पार्टी नारायणपुर ने इसी एकलव्य आवासीय विद्यालय पर आरोप लगाकर बालिकाओं के नहाने के स्थान पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का आरोप लगाया था जिसमें इस संस्था की बड़ी लापरवाही उजागर हुआ था

ओरछा ब्लॉक की नाबालिग आदिवासी बालिका प्रकरण पर आम आदमी पार्टी का हंगामा – कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, दोषियों पर एफआईआर व कड़ी कार्रवाई की मांगओ

ओरछा ब्लॉक स्थित एकलव्य बालिका आवासीय छात्रावास में नाबालिग आदिवासी बालिका के गर्भवती होने और छात्रावास प्रबंधन द्वारा उसका टीसी काटकर निकाल देने के मामले ने बड़ा तूल पकड़ लिया है। इस गंभीर प्रकरण पर आम आदमी पार्टी के बस्तर लोकसभा अध्यक्ष नरेन्द्र नाग के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

आप नेताओं ने आरोप लगाया कि छात्रावास की अधीक्षिका और जिम्मेदार कर्मचारियों ने न सिर्फ लापरवाही बरती बल्कि समय पर स्वास्थ्य जांच नहीं कराई। इसके साथ ही मामले को दबाने की नीयत से पीड़ित बालिका का टीसी काटकर एकतरफा निर्णय लिया गया, जिससे बालिका के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ।

आम आदमी पार्टी के नेताओं ने अपनी जांच पड़ताल में पाया कि बालक को एकलव्य आवासीय बालक छात्रावास में रखकर पढ़ाई करवाई जा रही है, जिससे साफ होता है कि जिले में आश्रम छात्रावासों में हो रहे घिनौने कृत्यों को दबाने की कोशिश की जा रही है।

पार्टी ने जिला प्रशासन से मांग की कि—

मामले में संलिप्त अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए।

जिले के सभी आश्रम छात्रावासों व पोटाकेबीन की सुरक्षा व नियमित जांच सुनिश्चित की जाए।

आम आदमी पार्टी के नेता परमित दुग्गा ने कहा कि “केन्द्रीय आवासीय विद्यालयों में ऐसी घटनाएं शिक्षा के मंदिर को शर्मशार करती हैं, जिम्मेदारों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।”

आम आदमी पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते प्रशासन ने ठोस कार्रवाई नहीं की तो नारायणपुर में आंदोलन किया जाएगा।

   मीडिया 

आम आदमी पार्टी नारायणपुर

Leave a Comment

[the_ad id='14896']

कांग्रेस की सिंगल इंजन सरकार मे बिजली मुफ्त मिलता था, पांच वर्ष मे सिर्फ 2पैसे दर मे बढ़ोतरी हुआ था कांग्रेस भाजपा की डबल इंजन सरकार मे पांच बार बिजली दर मे वृद्धि किया गया, आम जनता मे महगाई का कुठाराघात – कांग्रेस

error: Content is protected !!