June 6, 2026 4:33 am

पानी की समस्याओं से जूझते ग्रामीण जल्द पहुंचेंगे कलेक्टर के समक्ष

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*जिला-नारायणपुर*

नारायणपुर:- भारत के यशस्वी *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी* ने 15 अगस्त 2019 को जल जीवन मिशन यानी हर घर जल की शुरुआत की थी। इस मिशन का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल पहुंचना था। मगर नारायणपुर जिले के ग्राम पंचायत देवगांव के आश्रित ग्राम तेरदुल का जल जीवन मिशन योजना धरातल स्थिति में विफल होता नजर आ रहा है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जब हम ग्राम वासियों से चर्चा किये तो उन्होंने सीधा आरोप ठेकेदार पर लगाते हुए व PHE के उच्च अधिकारियों की लापरवाही को लेकर अपनी नाराजगी जताते हुए समस्त ग्राम वासियों ने बताया कि लगभग 2 वर्ष पूर्व से ही हमारे गांव में जल जीवन मिशन का कार्य चालू हुआ था, मगर आज तक अपूर्ण है।

दुर्भाग्य की बात यह है कि ग्रामीणों के कहे कथन अनुसार जिस वक्त गांव में जल जीवन मिशन का कार्य प्रारंभ हुआ उस समय ठेकेदार मनोहर परिहार सिर्फ एक बार ही इस गांव में आए, उसके बाद आज तक दोबारा संबंधित अधिकारी व ठेकेदार नजर ही नहीं आए। जिसके चलते हमारे गांव में जल जीवन मिशन का कार्य अधूरा व बदहाल अवस्था में पड़ा हुआ है। जिससे हम ग्रामीणों को इस भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आगे उन्होंने यह भी बताया कि पानी की समस्या को लेकर शिकायत करने PHE विभाग भी गए थे, मगर अब तक किसी प्रकार की कोई निराकरण नहीं किया गया।
अगर अब भी हमारी समस्याओं का निदान नहीं हुआ तो हम समस्त ग्रामीण कलेक्टर महोदया के समक्ष ज्ञापन सौंप कर पानी की समस्या से निजात दिलाने की मांग करेंगे।


अब देखना यह है की खबर प्रकाशित होने के बाद अधिकारी एवं ठेकेदार मनोहर परिहार अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं, या फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जो स्वप्न है हर घर जल योजना धरा का धरा रह जाएगा।
जिससे समस्त ग्राम वासियों को अपनी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड़ेगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!