
बस्तर टाइम | नारायणपुर से बड़ी खबर
जिला कलेक्टर को सबूत के साथ सोपा गया ज्ञापन जिला प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग
स्वास्थ्य विभाग 2008 एवं 10 में फर्जी भर्ती की जो संपूर्ण जानकारी युवा पार्षद जय वट्टी ने कलेक्टर महोदया को बीते दिनों पूर्व में कलेक्टर चेंबर में जाकर दिया ज्ञापन जिसमें जिला कलेक्टर ने कहा निष्पक्ष कार्यवाही की जाएगी कार्यवाही होकर रहेगी !
युवा पार्षद जय वट्टी ने कहा – बस्तर संभाग के नारायणपुर जिला एक बहुमूल्य आदिवासी छेत्र के अंतरगत आता है और नारायणपुर जिले में अगर स्थानीय भारती होता है तो वहां बाहर अन्य प्रदेश के गैर आदिवासी व्यक्ति की नियुक्ति कैसे हो जाती है क्या शासन इन पर उनकी स्थाई जाति उनकी स्थाई निवास एवं मूल निवास एवं जन्म स्थान बिना पहचान करें इनकी नियुक्ति कैसे कर देता है जिला प्रशासन किसके इशारे में काम कर रहा है या अपने आंख में पट्टी बांधकर काम कर रहा है आज जिले में हर वह बेरोजगार भाई का हक मारने का काम स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारी कर रहे हैं जिन पर सरकार चुप्पी शाद कर बैठी हुई है
स्वास्थ्य विभाग नारायणपुर मे बिना शासन के आदेश मे
नियुक्ति कर के भर्ती किए जाने का काला बाज़ारी का कार्य चल रहा है जितने भी लोग 2008 एवं 10 मे फर्जी तरीके से नियुक्त किया गया है उसको शासन द्वारा रद्द किया जाए और नए सिरे से विधिवत भर्ती किया जाए

फर्जी नौकरी में रहकर सरकार से होने वाली प्रत्येक लाभ एवं सरकार द्वारा दिया गया वेतन पूर्णतः सरकार को वापस किया जाए
2008 / 10 की भर्ती प्रक्रिया पूरी तरीके से रद्द नहीं हुआ तो
अगर ऐसा नहीं किया गया तो हम स्वास्थ्य विभाग का घेराव कर सरकार को उनका आईना दिखाने का काम करेंगे!
अगर हमारी मांगों को सरकार नजर अंदाज करती है तो यह लड़ाई निरंतर जारी रहेगा और आगे उग्र आंदोलन और तेज होगा जिसका जिम्मेदार स्वयम प्रशासन होगा





